गोंडा, जुलाई 20 -- Gonda News: नवाबगंज। पुलिस ने एक युवक को अवैध देशी तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय भेजा है। एसओ अभय सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब 12 बजे मुखबिर के सूचना सूचना पर एसआई विभव सिंह ने टीम के साथ कस्बे के कटी तिराहे से युवक को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम शुभम तिवारी, निवासी घूसे तिवारी पुरवा, नवाबगंज गिर्द बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Bareily News: तमंचा और कारतूस के साथ युवक को जेल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...