गोंडा, अगस्त 7 -- Gonda News: वजीरगंज। केसीएस पब्लिक स्कूल में एंटी रोमियो टीम ने शुक्रवार को छात्र-छात्राओं को को सुरक्षा का पाठ पढ़ाया। मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्र-छात्राओं व शिक्षिकाओं से सम्बन्धित समस्याओं के निस्तारण को लेकर चौपाल का भी आयोजन हुआ। उपनिरीक्षक अनुरुद्ध सिंह ने पुलिस टीम के साथ छात्र-छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। इस मौके पर प्रबंधक सुशील शुक्ला, प्रधानाचार्य, सुनील यादव, आनन्द यादव, सरिता, खुशबु वर्मा आदि रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...