Gonda News: पुरानी रंजिश में घर में घुसकर कुल्हाड़ी से हमला, केस दर्ज
गोंडा, अक्टूबर 29 -- Gonda News: करनैलगंज, संवाददाता । कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कपूरपुर मिश्रनपुरवा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारपीट करने और कुल्हाड़ी से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पीड़ित राजेश कुमार यादव ने तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार की रात करीब 8:30 बजे ललित यादव, सुनील कुमार यादव और अनिल कुमार यादव पुरानी रंजिश को लेकर उसके घर में घुस आए। आरोप है कि तीनों ईंट, गुम्मा, लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से लैस होकर एक राय होकर मारपीट करने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। राजेश के मुताबिक, उसे बचाने पहुंचे उसके भाई राकेश के सिर पर ललित यादव ने जान से मारने की नीयत से कुल्हाड़ी से हमला कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.