गोंडा, सितम्बर 3 -- Gonda News: गोण्डा । पिकल बॉल खेल की बढ़ती लोकप्रियता के बीच अब गोंडा जनपद के बालक एवं बालिकाओं को भी इस खेल में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त होगा। उत्तर प्रदेश पिकल बॉल एसोसिएशन के बैनर तले गोंडा पिकल बॉल एसोसिएशन के गठन एवं संचालन की जिम्मेदारी के लिए ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव डॉ. प्रत्यूष राज को जनपद सचिव नामित किया गया है। उत्तर प्रदेश पिकल बॉल एसोसिएशन द्वारा डॉ. प्रत्यूष राज को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपते हुए कार्यालय में आवेदन एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। एसोसिएशन ने उम्मीद जताई कि अन्य जनपदों की तरह गोंडा में भी पिकल बॉल खेल को व्यापक स्तर पर बढ़ावा दिया जाएगा तथा अधिक से अधिक बालक-बालिकाओं को इस खेल से जोड़कर उनकी प्रतिभा को निखारने और भविष्य ...