गोंडा, जुलाई 30 -- Gonda News: मनकापुर। पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पिकअप की तलाश कर रही है। ग्राम दिनारा बनकटा निवासी रामनरायन शुक्ल ने बताया कि उनके भाई संदीप शुक्ल 24 जुलाई को निजी कार्य से मनकापुर बाजार जा रहे थे। इस बीच बैरीपुर रामनाथ गांव के पास सामने से आ रही अनियंत्रित पिकअप ने उसके बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए थे तथा बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। थानाध्यक्ष गौरव सिंह तोमर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पिकअप की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...