Gonda News: पिकअप की टक्कर से कोचिंग पढ़ने जा रहे दो छात्रों की मौत, मचा कोहराम
गोंडा, सितम्बर 7 -- Gonda News: जयप्रभाग्राम ( गोंडा)। कोचिंग क्लास पढ़ने जा रहे मोटरसाइकिल सवार दो छात्रों की पिकअप के आमने सामने की टक्कर में मौत हो गई। दोनों छात्र एक ही गांव के रहने वाले है। मौत से गांव में सन्नाटा पसरा है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।सोमवार को सुबह खरगूपुर थाना क्षेत्र के भटपुरवा निवासी विजय कुमार उपाध्याय का 14 वर्षीय पुत्र अमन व उमेश कुमार के 15 वर्षीय पुत्र विपिन मौर्या दोनों बाइक से पिपराभोधर में कोचिंग पढ़ने जा रहे थे।बताया जाता है कि दोनों जैसे ही करीब सुबह छह बजे खरगूपुर इटियाथोक मार्ग पर कोचिंग के निकट ही पहुचे की अचानक सामने से आ रही पिकअप से टक्कर हो गई। अनियंत्रित पिकअप सड़क किनारे गड्ढे में जा फांसी। पिकअप की जोरदार टक्कर स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.