Gonda News: पाश्चात्य संस्कृति से बचें युवा: मिथिला शरण
गोंडा, नवम्बर 2 -- Gonda News: नवाबगंज, संवाददाता। कटरा कुटी धाम पर चल रही राम कथा में रविवार रात कथा व्यास मिथिलाशरण पांडे ने कहा कि मोबाइल के अत्याधिक दुरूपयोग ने युवाओं के ब्रह्मचर्यहीन बना दिया है। ब्रह्मचर्यहीन युवा विद्या की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती को कभी नहीं धारण कर सकता। इसीलिए प्राचीन काल में गुरुकुल की व्यवस्था थी और गुरुकुल में ही शिक्षा दी जाती थी जिससे ब्रह्मचर्य युवा शिक्षा को ग्रहण करते थे । कथा व्यास ने कहा कि राम कथा के सर्वोत्तम उपासक हनुमानजी महाराज हैं। आज युवाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए जैसा हनुमान जी ने कहा है कि रामकाज किन्हें बिना मोहि कहां विश्राम यह वैचारिक शक्ति केवल सत्संग एवं राम कथा के माध्यम से ही प्राप्त हो सकती है। हनुमानजी ने प्रभु श्रीराम के सारे कार्य किए पर कभी अपने नाम की आकांक्षा नहीं की। कथा व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.