Gonda News: पानी टंकी से सोलर केबल चोरी करने वाला गिरफ्तार
गोंडा, अगस्त 31 -- Gonda News: तरबगंज। थाना पुलिस ने पानी टंकी से सोलर केबल चोरी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। थाना प्रभारी श्रीधर पाठक ने बताया कि चौबेपुर स्थित पानी टंकी पर लगे सोलर पैनल के केबल व चार कनेक्टेड डिब्बी कीमत करीब दस हजार रुपये अभियुक्त द्वारा चोरी कर ली गई थी। ग्रामीणों ने केबल सहित अभियुक्त को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज किया था।अभियुक्त की पहचान बावन सिंह उर्फ प्रदीप सिंह पुत्र नाथू सिंह निवासी लक्ष्मण जोत हासिमपुर बाबा कुट्टी थाना कोतवाली देहात गोण्डा के रूप में हुई है। उसके पास से दो बंडल केबल व चार कनेक्टर बरामद हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.