Gonda News: पानी के विवाद में लाठियों से पीटा, केस दर्ज
गोंडा, अगस्त 25 -- Gonda News: खरगूपुर। नाली के पानी के निकास को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने लाठियों से पीट डाला। उसे बचाने गए युवक को भी आरोपियों ने बख्शा। पुलिस ने एक महिला सहित दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। ग्राम पंचायत सुसगंवा के बाल गोविंद पुरवा निवासी रघुनाथ गुप्ता ने बताया कि पानी के विवाद को लेकर गांव निवासी ममता पत्नी मुंशी और राजू पुत्र शिवनारायण ने रास्ते में रोककर उसे लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर मनोज पुत्र रामदयाल उसे बचाने लगा तो उस पर भी हमला कर दिया। हमले में दोनों लोग घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.