Gonda News: पागल कुत्ते ने 11 वर्षीय बच्ची को काटा, लोगों में दहशत
गोंडा, जुलाई 14 -- Gonda News: खरगूपुर (गोंडा), संवाददाता। गोंडा के कहला गांव में सोमवार को एक किशोरी को पागल कुत्ते ने काट लिया, जिससे वह घायल हो गई। परिजन उसे तत्काल सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां उसे एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाया गया। पागल कुत्ते की वजह से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों ने कुत्ते को तत्काल पकड़वाने की मांग की है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के कहला गांव निवासी रामचरित्र ने बताया कि उनकी बेटी रोली (11) खेत में धान की रोपाई कर रही थी। इसी दौरान एक पागल कुत्ते ने आकर उसे काट लिया। आसपास के लोगों के दौड़ाने पर कुत्ता भाग गया। उन्होंने बताया कि सीएचसी खरगूपुर में बेटी को एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाया गया है。 यह भी पढ़ें- Gonda News: खरगूपुर में पागल कुत्ते ने किशोरी को काटाकुत्ते के काटने से तीन मवेशियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.