Gonda News: पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
गोंडा, नवम्बर 16 -- Gonda News: गोंडा। जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग ने सोमवार को अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष अर्जुन वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन में विश्वविद्यालय व डिग्री कॉलेजों में बढ़ती फीस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ रही फीस से छात्रों और अभिभावकों पर बोझ बढ़ रहा है, इससे छात्रों को राहत दिलाई जाए। साथ ही बकाया गन्ना मूल्य का तत्काल भुगतान कराने की मांग की गई। कहा गया कि बकाया न मिलने से किसानों को भारी परेशानी हो रही है। इसके अलावा गन्ने का मूल्य बढ़ाकर 650 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की गई। नेताओं ने कहा कि जब चीनी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं तो गन्ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.