गोंडा, जुलाई 8 -- Gonda News: नवाबगंज, संवाददाता। दहेज में पांच लाख रुपये की अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर नवविवाहिता को प्रताड़ित करने और मारपीट के आरोप में पुलिस ने पति समेत नौ लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। क्षेत्र के लौव्वावीरपुर की रोली तिवारी ने बताया कि उसका विवाह बीते 24 नवंबर को गांव के ही दिवाकर तिवारी के साथ हुआ था। शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग पांच लाख रुपये नकद लाने का दबाव बनाने लगे। आरोप है कि रविवार को वह अपने पिता के साथ ससुराल पहुंची तो पति दिवाकर समेत ससुराल के लोग उसके पिता के साथ मारपीट करने लगे। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न व मारपीट में पति समेत सात लोगों पर मुकदमा दर्ज एसओ अभय सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति सहित नौ लोगों के खिलाफ दहेज उत्प...