Gonda News: पांच मॉडल साइट चिह्नित न करने पर डीडी कृषि को नोटिस
गोंडा, जुलाई 8 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। जिले में 12 जुलाई को होने वाले वृहद पौधरोपण अभियान को लेकर डीएम प्रियंका निरंजन ने कड़ा रुख अपनाया है। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला गंगा एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक में उपनिदेशक कृषि की ओर से पांच मॉडल साइट चिन्हित न किए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने पहले ही सभी विभागों को पांच-पांच मॉडल पौधरोपण स्थल तैयार करने के निर्देश दिए थे। डीएम ने कहा कि प्रत्येक विभाग दो दिन के भीतर अपने मॉडल पौधरोपण स्थलों की रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। 12 जुलाई को आवंटित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत पौधरोपण सुनिश्चित करे। यह भी पढ़ें- Rampur News: जिले में रोपे जाएंगे 29.37 लाख पौधे उन्होंने स्पष्ट किया कि पौधरोपण से पहले गड्ढों की खुदाई, पौधों की उपलब्धता और अन्य सभी तैयार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.