Gonda News: पांच माह से लाभांश नहीं मिलने पर भड़के कोटेदार
गोंडा, नवम्बर 3 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। पांच माह से बकाया लाभांश का भुगतान नहीं मिलने से जिले के कोटेदारों में नाराजगी बढ़ गई है। मंगलवार को कोटेदार एवं उपभोक्ता वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष राम प्रताप तिवारी के नेतृत्व में डीएम और जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कोटेदारों ने चेतावनी दी कि दीपावली से पहले बकाया भुगतान नहीं हुआ तो नवंबर माह से राशन वितरण पूरी तरह बंद कर देंगे। ज्ञापन में बताया गया कि कोटेदार प्रतिमाह पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्डधारकों को नियमानुसार राशन का निःशुल्क वितरण कर रहे हैं। इसके बावजूद जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्तूबर का लाभांश अब तक उनके बैंक खातों में नहीं भेजा गया है। वहीं नवंबर 2021 के सापेक्ष जमा कराई गई धनराशि के भुगतान का मामला भी लंबे समय से लंबित है। कोटेदारों का कह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.