Gonda News: पांच दिन से जला ट्रांसफार्मर, अंधेरे में डूबा अट्ठैसा बाजार
गोंडा, अगस्त 3 -- Gonda News: उमरी बेगमगंज। क्षेत्र के सुभाष नगर अट्ठैसा बाजार में 16 केवी का विद्युत ट्रांसफार्मर पिछले पांच दिनों से जला पड़ा है। इसके चलते बाजार के दर्जनों उपभोक्ता भीषण गर्मी और उमस के बीच अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है, वहीं विद्यार्थियों की पढ़ाई भी बुरी तरह बाधित हो रही है। बाजार निवासी रवि कसौंधन ने बताया कि लगातार पांच दिनों से बिजली न होने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। मोबाइल चार्ज करने से लेकर पेयजल की व्यवस्था तक लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शाम होते ही पूरा इलाका अंधेरे में डूब जाता है, जिससे महिलाओं, बुजुर्गों और छोटे बच्चों को सबसे अधिक दिक्कत उठानी पड़ रही है। समस्या के समाधान के लिए बाजार के अधिकांश निवासियों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.