गोंडा, सितम्बर 27 -- Gonda News: वजीरगंज। थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत काशीपुर निवासी ओमप्रकाश सिंह ने थाने पर तहरीर दी है कि बुधवार शाम को जगदीशपुर कटरा चौराहे पर अपनी मोटरसाइकिल की धुलाई करवा रहा था, तभी पूर्व विवाद को लेकर गांव के राजन सिंह, आनन्द सिंह, मनोज गुप्ता, अन्नू सोनी ने अपशब्दो का प्रयोग करते हुए मुक्का थप्पड़ लाठी डंडे से मारापीटा। जान से मारने की धमकी दी है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- Gonda News: मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...