गोंडा, अगस्त 8 -- Gonda News: गोण्डा। मानव उत्थान सेवा समिति के संस्थापक सतपाल महाराज की प्रेरणा से मिशन एजुकेशन के तहत प्राथमिक विद्यालय देवरिया चूड़ामणि में करीब 80 बच्चों को स्टेशनरी किट वितरित की गई। श्री हंस ज्ञान आश्रम की प्रभारी महात्मा अगोचरा बाई व महात्मा मर्यादा बाई के मार्गदर्शन में कॉपी, पेन, पेंसिल, रबर, कटर और ज्योमेट्री बॉक्स दिए गए। बच्चों को शिक्षा, संस्कार और माता-पिता व गुरुजनों के सम्मान के लिए प्रेरित किया गया। सहायक अध्यापक अरुण मिश्र ने आभार जताया। कार्यक्रम में रीतू चंद्रा श्रीवास्तव, श्वेताम्बरी आर्या, मालिनी चतुर्वेदी, तीरथ प्रसाद सोनी, मोहित प्रजापति, शिवराम प्रजापति, राजेश मिश्रा, दुर्गेश श्रीवास्तव, संतोष वर्मा व सुभाष मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...