Gonda News: परिवार परामर्श केंद्र में एक दंपती में हुआ सुलह-समझौता
गोंडा, नवम्बर 30 -- Gonda News: गोण्डा। परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को पारिवारिक विवादों से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान पति-पत्नी एवं अन्य पारिवारिक पक्षों को आमने-सामने बैठाकर उनकी समस्याएं सुनी गईं और आपसी मतभेद दूर करने के लिए समझाया-बुझाया गया। परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों एवं अधिकारियों ने दोनों पक्षों के बीच संवाद स्थापित कर सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए परामर्श दिया। सुनवाई के दौरान एक प्रकरण में सुलह-समझौता कराया गया। इस दौरान सदस्य शशि कुमार भारती, गंगाधर शुक्ला, संतोष ओझा, यशोदानंद त्रिपाठी तथा महिला सहायता प्रकोष्ठ प्रभारी प्रतिभा सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.