Gonda News: परियोजना से 149 मत्स्य पालक किसान लाभान्वित
गोंडा, अक्टूबर 30 -- Gonda News: करनैलगंज। यूपी एग्रीस परियोजना के तहत मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए जिले के 149 मत्स्य पालक किसानों को गुणवत्तापूर्ण मछली के बच्चों मत्स्य बीज का वितरण किया गया। इसके तहत प्रति हेक्टेयर आठ हजार मत्स्य बीज उपलब्ध कराए गए। उप प्रबंधक मत्स्य मयंक भूषण सिंह ने बताया कि जिले के करनैलगंज, हलधरमऊ, कटरा बाजार सहित विभिन्न विकासखंडों में वितरण कराया गया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक तकनीक और तालाब के उचित प्रबंधन से मत्स्य पालक बेहतर उत्पादन कर अपनी आय बढ़ा सकते हैं। इस दौरान धनंजय, गुरुचरण डाक्टर सहित अन्य मत्स्य पालक किसान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.