Gonda News: परिजनों के बिना सहमति ऑपरेशन, डॉक्टर व स्टाफ पर मुकदमा
गोंडा, अगस्त 24 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। प्रसव के दौरान बिना परिजनों की सहमति के ऑपरेशन करने और बाद में अस्पताल में मारपीट व धमकी देने के मामले में नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में डाक्टर व उसके स्टाफ को नामजद किया गया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद अस्पताल कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। अंबेडकर चौराहा कचेहरी स्टेशन रोड निवासी अधिवक्ता पंकज गोस्वामी की तहरीर पर दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि उनके भाई की पत्नी अनुराधा का प्रसव और इलाज आरएमसी अस्पताल में डॉ. सुवर्णा की देखरेख में चल रहा था। 16 अगस्त को सामान्य प्रसव की बात कहकर भर्ती करने के बाद बिना परिवार की जानकारी और सहमति के ऑपरेशन कर दिया गया। आरोप है कि 23 अगस्त को पंकज के भाई अपनी पत्नी और आठ दिन के बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे और ऑपरेशन के संबंध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.