गोंडा, अक्टूबर 25 -- Gonda News: गोण्डा। खेतों में पराली जलाने के बजाय उसका उपयोग खाद बनाने और गोवंश के चारे के रूप में करने की पहल से किसानों, पर्यावरण और गोशालाओं को लाभ पहुंचाने की तैयारी है। इससे जहां खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ाने में मदद मिलेगी, वहीं धुएं से होने वाले वायु प्रदूषण पर भी अंकुश लग सकेगा। जिला पंचायत राज अधिकारी जीडी जैन ने सभी बीडीओ और एडीओ पंचायत को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। डीएम के निर्देश पर ग्राम पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। ग्राम प्रधान, प्रशासक, पंचायत सदस्य और पंचायत सचिव बैठकों, रैलियों और प्रभातफेरियों के माध्यम से किसानों को फसल अवशेषों का उपयोगी निस्तारण करने के लिए प्रेरित करेंगे। पंचायतों में पराली और कूड़ा जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी भी की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...