Gonda News: परसपुर में लूट की दो वारदातों का नहीं लगा कोई सुराग
गोंडा, सितम्बर 5 -- Gonda News: परसपुर, संवाददाता। थानाक्षेत्र में बीते दिनों हुई लूट की दो घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है। मधईपुर कुर्मी के मजरा मलहूपुरवा के पास बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। वहीं, 10 अगस्त को बनवरिया मस्जिद के पास मिझौरा निवासी युवक से मारपीट कर 55 हजार रुपये छीने जाने का मामला सामने आया था। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। हालांकि, दूसरे मामले में लूट की धारा हटाए जाने की बात पुलिस ने बताई है। लखनऊ के जानकीपुरम निवासी ममता सिंह पत्नी मनी प्रकाश सिंह ने परसपुर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह रक्षाबंधन पर अपने मायके मधईपुर कुर्मी के चौहरजा पुरवा आई थीं। दो सितंबर को वह आठ वर्षीय बेटी गुड्डन और मां कमला देवी के साथ ससुराल जा रही थीं। रास्ते में उसने परसपुर बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.