गोंडा, अगस्त 30 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। झंझरी विकासखंड के ग्राम पंचायत रामनगर तरहर में गनाघाट नयेपुरवा से कंसापुर खालेपुरवा तक जाने वाला संपर्क मार्ग बदहाली का शिकार है। करीब दस वर्ष पहले बनी लगभग एक किलोमीटर लंबी सड़क अब जगह-जगह टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई है। सड़क की पटरी भी लगभग गायब हो चुकी है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए सफर जोखिम भरा बन गया है। बताया जाता है कि यह मार्ग गोण्डा-तरबगंज मुख्य मार्ग स्थित पथरी बाजार से जुड़ता है और क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक मजरों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। सुरती पुरवा, बली पुरवा, फार्म, धीर पुरवा, शुक्लन पुरवा, गुलजार पुरवा, कंसापुर, पश्चिम पुरवा और टेपरा समेत आसपास के गांवों के सैकड़ों ग्रामीण रोज इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। किसान अपनी उपज बाजार पहुंचाने, छात्र-छात्राए...