Gonda News: पत्नी पर बांके से किया हमला, गंभीर
गोंडा, अक्टूबर 25 -- Gonda News: करनैलगंज, संवाददाता। कोतवाली करनैलगंज के भंभुआ चौकी क्षेत्र अंतर्गत जहांगीरवा गांव में रविवार दोपहर पारिवारिक कलह के चलते पति ने अपनी पत्नी पर बांके से हमला कर दिया। सिर पर वार से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोंडा रेफर कर दिया। घटना के बाद से ही पति फरार है। बताया जाता है कि जहांगीरवा निवासी दुर्गा प्रसाद पारिवारिक विवाद के चलते खुदकुशी करने पर उतारू थे । उसकी पत्नी सरिता (25) उसे ऐसा करने से रोक रही थी। इसी दौरान गुस्से में आकर दुर्गा प्रसाद ने बांके से पत्नी के सिर पर वार कर दिया। हमले में सरिता गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.