Gonda News: पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्तार
गोंडा, जुलाई 14 -- Gonda News: मनकापुर। कोतवाली पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी पति राजकुमार निवासी बक्सरा आज्ञाराम तिलकपुर को नवडीहवा चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, मृतका के पिता पाटन ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि शादी के 15 वर्ष बाद भी राजकुमार उनकी बेटी को छोटी-छोटी बातों पर प्रताड़ित और मारपीट करता था। उत्पीड़न से तंग आकर महिला ने 12 जुलाई को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.