Gonda News: पत्नी का इलाज कराकर लौट रहे बुजुर्ग हादसे में घायल
गोंडा, अक्टूबर 6 -- Gonda News: धानेपुर। इलाके के याकूबगंज बाजार निवासी कुतुबुद्दीन उर्फ माल्हू मंगलवार को अपनी पत्नी का इलाज कराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना गए थे। इलाज कराने के बाद वह पत्नी के साथ बाइक से घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान गोंडा-उतरौला मार्ग पर कोनिया बनकट स्थित पेट्रोल पंप के पास एक अन्य बाइक सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कुतुबुद्दीन बाइक से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। एंबुलेंस की मदद से उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया। जहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत की गंभीरता को देखते हुए गोंडा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.