Gonda News: पटाखा लाइसेंस के लिए रिपोर्ट भेजने के नाम पर घूस लेने वाले दो सिपाही निलंबित, वीडियो वायरल
गोंडा, नवम्बर 8 -- Gonda News: गोण्डा। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो ने दो पुलिसकर्मियों की नौकरी पर संकट खड़ा कर दिया है। पटाखा लाइसेंस के चहेतों से रिपोर्ट लगाने के नाम पर घूस लेने के आरोप में आरक्षी अजीत सिंह और महिला आरक्षी सुमन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। दोनों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि दीपावली के दौरान पटाखा लाइसेंस को लेकर दो अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। वीडियो में पुलिसकर्मियों पर दुकानदारों से अवैध वसूली करने का आरोप लगाया गया था। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी को जांच सौंपी थी। जांच में दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ लगाए गए आरोप सही पाए गए। जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने सख्त कार्रवाई करते हुए दोनों को तत्काल प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.