गोंडा, अगस्त 22 -- Gonda News: रामापुर। कटराबाजार बिजली केंद्र से संचालित पृथ्वी पुरवा गांव में 25 केवी का ट्रांसफार्मर जल जाने से पिछले चार दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। गांव निवासी सुरेंद्र कुमार और अंकित कुमार ने बताया कि आए दिन ट्रांसफार्मर में खराबी आती रहती है और शिकायत के बावजूद कर्मचारी इसे ठीक करने नहीं आते। बिजली न मिलने से ग्रामीणों को भीषण गर्मी और दैनिक कार्यों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय लापरवाही से आक्रोशित ग्रामीणों ने जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगवाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...