Gonda News: पंप मालिक को पीटने के मामले में मुकदमा दर्ज
गोंडा, अगस्त 21 -- Gonda News: खरगूपुर, संवाददाता। पेट्रोल लेने के दौरान कहासुनी को लेकर पम्प मालिक की पिटाई करने पर पुलिस ने एक अज्ञात सहित दो लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। ग्राम पंचायत गौनरिया के मजरा परसोहनी निवासी शैलेश प्रताप सिंह ने बताया कि खरगूपुर आर्यनगर मार्ग पर परसोहनी गांव के पास महेश फिलिंग स्टेशन पर एक बाइक सवार पेट्रोल लेने पम्प पर आया। बाइक में तेल डालने को लेकर आरोपी का सेल्समैन लवकुश से बहस होने लगा। इसी बीच आरोपी ने शैलेश सिंह को कार्यालय में घुसकर पिटाई करने लगा और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी ने बताया कि एक अज्ञात सहित दो आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.