Gonda News: पंडरी कृपाल सीएचसी से उधारी पर मंगाई 200 वायल एआरवी, लगनी शुरू
गोंडा, अक्टूबर 14 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बाबू ईश्वर शरण अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन (एआरवी) का संकट फिलहाल उधार की वैक्सीन से दूर करने की कोशिश की गई है। अस्पताल प्रशासन ने पंडरी कृपाल सीएचसी से 200 वायल एआरवी उधार लेकर उपलब्ध कराई है। इसके बाद बुधवार से अस्पताल में मरीजों को एंटी रैबीज वैक्सीन लगनी शुरू हो गई। कई दिनों से वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को बिना बैक्सीन लगवाए ही वापस लौटना पड़ रहा था। कुत्ते और अन्य जानवरों के काटने के बाद एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने के लिए प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में मरीज बाबू ईश्वर शरण अस्पताल पहुंचते हैं। लेकिन अस्पताल में स्टॉक खत्म होने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा था। ऐसे में मरीजों को वैक्सीन लगवाने के लिए दूसरे अस्पतालों का चक्कर लगाना पड़ रहा था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.