गोंडा, अगस्त 12 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। जिले की ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक/एकाउंटेंट-कम-डाटा एंट्री ऑपरेटर के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। डीपीआरओ जीडी जैन ने सभी खंड विकास अधिकारियों और सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) को एक सप्ताह के भीतर रिक्त पदों की रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप पर भेजने के निर्देश दिए हैं। डीपीआरओ ने बताया कि पंचायत सहायकों के पद रिक्त होने से ग्राम सचिवालयों की क्रियाशीलता प्रभावित हो रही है। इससे ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय से दिलाने और जनहित के कार्यों में भी परेशानी आ रही है। उन्होंने कहा कि रिक्त पदों की सूचना के साथ संबंधित अभिलेख भी उपलब्ध कराए जाएं। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: छह ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों का पद रिक्त त्यागपत्र की स्थिति में नोटरी/शपथ पत्र, प्र...