Gonda News: पंचायत भवन में डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ
गोंडा, सितम्बर 1 -- Gonda News: करनैलगंज, संवाददाता। विकास खंड हलधरमऊ की ग्राम पंचायत नगवाकला में ग्रामीण बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में मंगलवार को महत्वपूर्ण पहल की गई। ग्राम पंचायत के पंचायत भवन में डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन बीडीओ हलधरमऊ देवनायक सिंह ने किया। डिजिटल लाइब्रेरी के शुरू होने से गांव के बच्चों और युवाओं को अध्ययन के लिए डिजिटल संसाधनों का लाभ मिल सकेगा। इससे विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ ही विभिन्न शैक्षणिक विषयों की जानकारी हासिल करने में भी मदद मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू की गई यह सुविधा उनके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि सुधांशु गोस्वामी, पंचायत सचिव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.