गोंडा, जुलाई 14 -- Gonda News: ​करनैलगंज, संवाददाता। पंचायती राज विभाग की तरफ से सचिव व पंचायत सहायकों को पंचायत विकास योजना के निर्माण तैयारी का प्रशिक्षण ब्लॉक सभागार में दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्षेत्र के कुल 64 पंचायत सहायकों में से 40 पंचायत सहायक उपस्थित रहे। ​प्रशिक्षण का शुभारंभ सहायक विकास अधिकारी पंचायत राजेश वर्मा ने सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने उपस्थित पंचायत कर्मियों को योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए। प्रशिक्षक हरिकीरत सिंह, शालिनी शुक्ला, सरिता श्रीवास्तव, मीरा देवी और पिंकी तिवारी ने संयुक्त रूप से पंचायत सहायकों को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान मुख्य रूप से नौ विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई और इनके आधार पर कार्ययोजना तैयार करने के तौर-तरीके सिखाए गए। ​गरीबी मुक्त औ...