गोंडा, अक्टूबर 10 -- Gonda News: परसपुर, संवाददाता। नगर के वार्ड नंबर आठ स्थित राजाटोला में शनिवार सुबह पंखे का प्लग बोर्ड में लगाते समय 18 वर्षीय आरती विश्वकर्मा बिजली के करंट की चपेट में आकर झुलस गई। करंट लगने से वह अचेत हो गई। परिजनों ने डंडे की मदद से बोर्ड से जुड़े तार को अलग किया, जिसके बाद युवती को बचाया जा सका। परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए, जहां भर्ती कर उसका उपचार शुरू किया गया। करीब आधे घंटे के उपचार के बाद युवती को होश आया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. लवकेश शुक्ला ने बताया कि घर में पंखे के तार से करंट लगने के कारण युवती बेहोश हो गई थी। उसका उपचार किया जा रहा है। स्वास्थ्य में सुधार होने पर उसे घर भेज दिया जाएगा। उन्होंने युवती को खतरे से बाहर बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...