Gonda News: नौ दिन में तीसरी बार दगी 33 हजार केवी की भूमिगत केबल, बिजली गुल
गोंडा, नवम्बर 1 -- Gonda News: धानेपुर, संवाददाता। नौ दिन के भीतर तीसरी बार 33 हजार केवी की भूमिगत बिजली केबल दगने से मेहनौन बिजली उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं के सामने बिजली संकट खड़ा हो गया है। शुक्रवार की रात 12 बजे बहाल हुई बिजली महज 13 घंटे में ही धराशाई हो गई।शनिवार रात करीब एक बजे फिर भूमिगत केबल में फाल्ट आने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लगातार हो रही इस समस्या से क्षेत्र के एक लाख से अधिक उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार केबल दगने से लोगों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। आपूर्ति ठप होने से 12 हजार घरों में अंधेरा छाया है जबकि एक लाख की आबादी इससे प्रभावित है। इससे पहले 23 अक्टूबर को धानेपुर बस स्टॉप के पास जेसीबी से खुदाई के दौरान भूमिगत केबल तीन स्थानों पर कट गई थी। इसके चलते करीब 36 घंटे त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.