गोंडा, अगस्त 8 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा नौ और 11 के अग्रिम पंजीकरण और वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया धीमी गति से चल रही है। इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यालयों को अंतिम चेतावनी जारी की है। डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने बताया कि छह अगस्त को जारी पत्र में सभी प्रधानाचार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए गए हैं। यूपी बोर्ड की ओर से निर्धारित अंतिम तिथियां नजदीक होने के बावजूद विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के अग्रिम पंजीकरण और परीक्षा आवेदन पत्रों की ऑनलाइन प्रविष्टि अपेक्षित गति से नहीं की जा रही है। यह भी पढ़ें- ICSE-ISC Board Exam 2027-28: CISCE ने खोली रजिस्ट्रेशन विंडो, जानें किस क्लास के लिए कब तक मौका इस प...