Gonda News: नौकरी दिलाने के नाम पर वसूली का आरोप, जांच की मांग
गोंडा, जुलाई 8 -- Gonda News: करनैलगंज, संवाददाता। तहसील करनैलगंज में बुधवार को उपजिलाधिकारी को दिए गए एक प्रार्थना पत्र में भारतीय मजदूर संघ के मंत्री प्रदीप राय के विरुद्ध नौकरी दिलाने के नाम पर धन वसूली किए जाने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की गई है। उधर प्रदीप राय का कहना है कि आरोप बेबुनियाद है। वहीं एसडीएम नेहा मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच के लिए थाना कटरा बाजार पुलिस को निर्देश दिया गया है। प्रार्थना पत्र में शिकायतकर्ता ने कहा है कि एक औद्योगिक संस्थान स्थायी नौकरी दिलाने का भरोसा देकर कई बेरोजगार युवाओं से धनराशि ली गई। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि कथित रूप से प्राप्त धन से अपने व रिश्तेदारों के नाम पर संपत्तियां खरीदी गई हैं, जिनकी जांच कराई जानी चाहिए। प्रार्थना पत्र में पूरे प्रकरण की एसआईटी से जांच क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.