गोंडा, अक्टूबर 12 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर भाजपा महिला मोर्चा ने सोमवार को कांग्रेस के जिला कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी के मार्गदर्शन में जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष बीना राय के नेतृत्व में सोमवार को प्रदर्शन किया गया। महिला मोर्चा का आरोप है कि दिल्ली में एक महिला के साथ राहुल गांधी ने अभद्रता की है। जिसको लेकर देश की महिलाओं में गुस्सा है। यह भी पढ़ें- Bahraich News: दिल्ली में महिला सिपाही से अभद्रता पर भाजपा महिला मोर्चा में उबाल इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यालय के बा...