गोंडा, अक्टूबर 24 -- Gonda News: मेहनौन, संवाददाता। निर्माणाधीन इटियाथोक- बाबागंज मार्ग पर बिखरी गिट्टी के बाइक फिसलने से घायल रोजगार सेवक नृपेन्द्र मिश्रा उर्फ बाबू की इलाज के दौरान मौत हो गई। गुरुवार को गन्ना क्रय केन्द्र अयाह गांव के पास हुए हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। शुक्रवार रात करीब 11 बजे गोंडा के एक निजी नर्सिंग होम में उन्होंने अंतिम सांस ली। रोजगार सेवक के भाई पुजारी मिश्रा ने बताया कि नृपेन्द्र 22 अक्टूबर की शाम इटियाथोक बाजार से घर लौट रहे थे। अयाह गांव के पास सड़क पर बिखरी गिट्टी के कारण उनकी बाइक फिसल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Gonda News: निर्माणाधीन सड़क पर बाइक फिसलने से रोजगार सेवक घायल, इलाज के दौरान मौत उन्हें इलाज के लिए गोंडा के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था, जहां उपच...