Gonda News: निरीक्षण में गंदगी मिलने पर सफाईकर्मी निलंबित
गोंडा, अक्टूबर 14 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। इटियाथोक ब्लॉक की ग्राम पंचायत जानकीनगर में सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर सफाईकर्मी राम शंकर शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। डीपीआरओ जीडी जैन ने 13 अक्तूबर को ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया था। डीपीआरओ को स्कूल परिसर, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, नाली और खड़ंजे सहित सार्वजनिक स्थलों पर काफी गंदगी मिली। ग्रामीणों ने भी सफाईकर्मी के नियमित रूप से उपस्थित नहीं होने की शिकायत की थी। डीपीआरओ जीडी जैन ने बताया कि नवरात्रि पर्व को देखते हुए गांवों में नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद जानकीनगर में सफाई व्यवस्था में लापरवाही और उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना सामने आई। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: संचारी रोग अभियान में लापरवाही पर दो सफाईकर्मी निलम्बित इसे गंभीरता से ले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.