गोंडा, सितम्बर 30 -- Gonda News: गोण्डा। राष्ट्रीय जलवायु अनुकूल कृषि नवाचार के तहत कृषि विज्ञान केंद्र गोपालग्राम की ओर से नारायणपुर साल व बमबमपुरवा में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कृषि प्रसार वैज्ञानिक डॉ. सुधांशु ने ग्रामीणों व किसानों को स्वच्छता, कूड़ा-कचरे के उचित निस्तारण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने घर, खेत और सार्वजनिक स्थानों की नियमित सफाई रखने की अपील की। राहुल शुक्ला ने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर बबलू, विंदो और राजू सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...