गोंडा, नवम्बर 6 -- Gonda News: तरबगंज, संवाददाता। तरबगंज पुलिस ने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम गुजरात के सूरत शहर तक गई थी, लेकिन वह दीपावली पर्व पर घर वापस आ गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नरायनपुर पुल के पास घेराबंदी कर उसे पकड़ा। कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि थाना क्षेत्र की एक महिला ने बीते आठ सितंबर को थाने में तहरीर दी थी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री सात सितंबर को विद्यालय से घर वापस आ रही थी। रास्ते में आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ की। बाद में विवेचना में दुराचार की धारा भी बढ़ाई गई। तहरीर के आधार पर पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की तलाश में उपनिरीक्षक उपेन्द्र यादव पुलिस ब...