गोंडा, सितम्बर 2 -- Gonda News: रुपईडीह। थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाने के आरोपी को आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार न्यायालय भेजा है। एसओ शशि कुमार राणा ने बताया कि लड़की को एक युवक बहला फुसला कर भगा ले गया। पीड़ित पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। आरोपी रिजवान उर्फ जीतू खां को बेलवा रोड पैड़ी बरा अंडरपास रेलवे पुल के पास से पुलिस टीम ने दबोच लिया। इसमें उपनिरीक्षक शेषनाथ पांडेय,कांस्टेबल रिषित कुमार, सुमित मिश्रा रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...