गोंडा, जुलाई 8 -- Gonda News: बभनजोत, संवाददाता। खोड़ारे थाना क्षेत्र में हरे पेड़ों का अवैध कटान थमने का नाम नहीं ले रहा है। वन विभाग की टीम ने गश्त के दौरान क्षेत्र मे अवैध रूप से सागौन के पेड़ काटने के मामले मे ठेकेदार सहित तीन लोगों पर केस दर्ज कराया है। सादुल्लाहनगर रेंज के रेंजर वीपी सिंह ने बताया कि अवैध कटान करने वालो पर सख्त कार्रवाई होगी बिना परमिट के पेड़ों की कटान नहीं होने दी जाएगी। चमरूपुर बीट के वन रक्षक सुकदेव प्रसाद मिश्र ने खोड़ारे पुलिस को दिए तहरीर मे बताया कि मंगलवार को वन दरोगा सुधीर कुमार श्रीवास्तव के साथ क्षेत्र मे गश्त कर रहा था। इसी दौरान मिली सूचना पर केशवनगर ग्रन्ट के मजरा बसहवा पहुंचा। वहां बिना परमिट के ही पैंतालीस सागौन के पेड़ काट कर लकड़ी उठा ले जाई गई। छानबीन के दौरान ठेकेदार देवराज तिवारी व दो अन्य सहयो...