गोंडा, नवम्बर 2 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। एलबीएस डिग्री कॉलेज के मुख्य परिसर में नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत 2047 अभियान के तहत हिंदी विभाग ने भाषण प्रतियोगिता आयोजित की। प्रतियोगिता में प्रिया शुक्ला ने प्रथम, प्रीति वर्मा ने द्वितीय और गौरव मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं शुभी पांडेय और सचिन पांडेय को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। प्रतियोगिता में विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर नशे के दुष्परिणामों और युवाओं के भविष्य पर पड़ने वाले प्रभावों को बताया। प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों से नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मुक्ता टंडन ने किया। निर्णायक मंडल में संस्कृत विभ...