Gonda News: नवीन परती भूमि से अवैध कब्जा हटाने के लिए बुलडोजर
गोंडा, सितम्बर 24 -- Gonda News: तरबगंज, संवाददाता। तहसील के ग्राम पंचायत दुर्जनपुर घाट में नवीन परती की सरकारी भूमि पर हुए अवैध कब्जे को प्रशासन ने गुरुवार को हटवा दिया है। यह कार्रवाई हाईकोर्ट में दुर्गेश पुत्र सियाराम द्वारा दाखिल जनहित याचिका के आदेश के बाद की गई है। पड़ोस में स्थित अन्य सरकारी भूमि को भी अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए टीम गठित की गई है, जिस पर लोगों ने मकान बनाकर कब्जा कर रखा है। गांव के कंपोजिट विद्यालय के पास स्थित नवीन परती की करीब 10 डिसमिल भूमि पर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा छप्पर रखकर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया था। यह भूमि पेयजल टंकी के निर्माण के लिए आरक्षित थी, लेकिन कब्जे के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था। ग्राम पंचायत की प्रशासक मंजू ने कई बार शिकायत की थी। हाईकोर्ट के आदेश पर गुरुवार को एसडीएम स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.