Gonda News: नबाबगंज में सीएम के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज
गोंडा, अक्टूबर 25 -- Gonda News: नवाबगंज, संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के क्षेत्र में संभावित दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री और मुख्य विकास अधिकारी दयानन्द प्रसाद ने रविवार को थाने के बगल स्थित शत्रु संपत्ति की जमीन पर प्रस्तावित कार्यक्रम का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल के निकट स्थित गढ्ढे को वैरिकैडिंग करने और पार्किग स्थल की साफ सफाई के निर्देश दिए। मौके पर मौजूद अधिकारियों को हेलीपैड, मंच, गैलरी और आपातकालीन रास्ते सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। सीडीओ द्वारा निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल के निकट कुछ भूखण्डों पर लगे कटीले तारों को हटाने और झाड़ियों को साफ कराने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से तैयारियों की स्थिति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.