Gonda News: नन्ही धाविका अनामिका समेत 16 नारी शक्ति सम्मानित
गोंडा, अक्टूबर 13 -- Gonda News: गोण्डा/मेहनौन, हिटी। पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार को मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली जिले की 16 नारी शक्तियों का सम्मान किया गया। सम्मनित होने वालों में इटियाथोक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भीखमपुरवा की कक्षा दो की छात्रा और नन्ही धाविका अनामिका मिश्रा भी शामिल है। उसने बीते दो अक्तूबर विद्यालय से गोंडा के गांधी पार्क तक 30 किलोमीटर की दौड़ तीन घंटे 40 मिनट में पूरी की थी। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने सभी को प्रशस्ति-पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में एएसपी पूर्वी अजीत कुमार रजक भी मौजूद रहे। सम्मानित होने वालों में नारी ज्ञानस्थली की संगीत प्राध्यापिका किरन पांडेय, चिकित्सा व समाजसेवा में डॉ. ज्योत्सना शुक्ला और 500 से अधिक बालिकाओं को नृत्य प्रशिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.