गोंडा, अक्टूबर 8 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। स्वशासी मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डा संतोष कुमार वर्मा गुरूवार को कालेज परिसर में स्थित नई बिल्डिंग पहुंचे। उन्होंने मेडिसिन ओपीडी, सर्जरी ओपीडी, मनोचिकित्सा ओपीडी एवं त्वचा रोग ओपीडी का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि साफ-सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ करें। निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य ने चिकित्सकों व कंसल्टेंट्स को मरीजों के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने तथा निर्धारित ओपीडी समय में समयबद्ध रूप से उपस्थित रहकर मरीजों को समुचित चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था के संबंध में सफाई पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया कि सभी ओपीडी कक्षों, शौचालयों व प्रसाधन कक्षों तथा वार्ड एवं वार्ड से संबद्ध शौचालयों की प्रतिदिन ठीक से साफ - सफाई करें। ओ...