Gonda News: ध्रुव त्रिपाठी की जीत पर शिक्षकों ने मनाई खुशी
गोंडा, नवम्बर 3 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी की चौथी बार जीत पर स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में विजय उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडलीय अध्यक्ष अजीत सिंह ने की। जिला मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह जीत शिक्षकों के मान-सम्मान और अधिकारों की जीत है। ध्रुव त्रिपाठी ने हमेशा शिक्षक हितों की आवाज सदन में उठाई है। प्रधानाचार्य परिषद के जिला मंत्री सहदेव सिंह और जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने इसे संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया।अजीत सिंह ने कहा कि यह पूरे शिक्षक समाज की जीत है। संदीप श्रीवास्तव,अजय शुक्ला,शिव कुमार श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया। अंत में शिक्षकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। इस दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.